राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अयोध्या में आज भी प्राचीन आश्रम शिक्षा व्यवस्था संचालित: प्रो अजीत कुमार सिंह

  • अयोध्या की शिक्षण प्रशासनिक धार्मिक व्यवस्था देख मन प्रफुल्लित हो गया

 राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा/एकमा (सारण) श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन के लिए विश्व भर से श्रद्धालु भक्त पहुंचते रहते हैं। अयोध्या अब उत्तर प्रदेश का एक जिला बन गया है। पहले यह फैजाबाद जिले में आता था। सरयु नदी के किनारे बसे इस अयोध्या धाम में धार्मिक आस्था और महत्व के अनेक प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। सारण जिले के मांझी प्रखंड के नचाप गांव निवासी शिक्षाविद प्रो अजीत कुमार सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या में परिजनों सहित सरयू में पवित्र स्नान व अयोध्या में आयोजित एक महायज्ञ में शामिल होकर लौटने के क्रम में एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित विंध्य-पानपति भवन में मीडिया के समक्ष बताया कि अयोध्या मंदिरों की नगरी है।

वहां श्रीराम जन्मभूमि दर्शन और प्रशासनिक व्यवस्था देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सचमुच ही रामराज्य की वापसी हो गई है। अयोध्या जी में सरयू में स्नान के बाद श्री राम की पैड़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन, हनुमानगढ़ी मंदिर, श्रीराम जन्म भूमि, दशरथ महल, कनक भवन, बड़ी व छोटी देवकाली मंदिर, जानकी घाट, बासुदेव घाट, गुप्तेश्वर घाट, वाल्मीकि मंदिर, तुलसी उद्यान के अलावा नंदी ग्राम स्तर भरत-हनुमान मिलन मंदिर में दर्शन-पूजन किया हूं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में वैसे तो उच्च शिक्षा हेतु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय और डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय भी है। लेकिन सभी मुख्य मंदिरों में आज प्राचीन आश्रम शिक्षा व्यवस्था संचालित हो रही है। जहां अनुशासन, संस्कार, संस्कृति, धर्म, कर्मकाण्ड सहित वैदिक व पौराणिक धर्म-शास्त्रों आदि की बेहतर शिक्षण व्यवस्था है। शिक्षार्थियों के लिए रहने व भोजन आदि की भी उचित व्यवस्था देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। बिहार में ही ऐसी व्यवस्था प्राचीन नालंदा व तक्षशिला विश्वविद्यालयों में नये सिरे से तथा यहां के मंदिरों में उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।अयोध्या सरयू नदी के किनारे पर बसा है और वहां की सरयू आरती भी दर्शनीय है। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार यादव, मदन गोपाल सिंह, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, के के सिंह सेंगर, अमित कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, यशराज सिंह, आदर्श कुमार सिंह, किरण देवी, रुचि सिंह सिंह सेंगर, अर्चना कुमारी, ब्यूटी कुमारी, अंशु कुमारी, कृति सिंह, कृतिका सिंह आदि अन्य मौजूद रहे।