कटेया प्रखण्ड के पड़रिया पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- प्रखंड के पड़रिया पंचायत में बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के जदयू अध्यक्ष अखिलेश्वर चौबे ने की। बैठक में सबल पंचायत अभियान पर चर्चा की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। जिसमें जदयू के बूथ जीतो चुनाव जीतो सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान पर विशेष बल देने की बात कही गई। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मौर्य, उपाध्यक्ष अनवर अली, प्रदीप कुमार जायसवाल, नंदजी राम, महेश कुमार, दिनेश लाल, योगेंद्र चौबे, आलम मियां, किशन चौबे, प्रवेश चौबे, धनेश्वर चौबे, सतेंद्र चौबे, श्रीराम चौबे, आयुष चौबे व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास