राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों के शपथ दिलाने व जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच के निर्वाचन को ले डीएम ने जारी की सूचना, तैयारी में प्रशासन

छपरा(सारण)। जिले में पंचायत आम निर्वाचन संपन्न हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह जिलाधिकारी राजेश मीणा ने जिले के 318 पंचायतों में नवगठित ग्राम पंचायत अंतर्गत मुखिया, वार्ड सदस्य एवं ग्राम कचहरी के सरपंच व पंच और पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य पद पर जीते प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण कराने को लेकर सूचना जारी कर दिया है। शपथ ग्रहण कराने को लेकर प्रखंडवार एवं पंचायतवार रोस्टर बनाया गया है। जिसके तहत तिथिवार मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ हीं शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित तिथि को हीं ग्राम पंचायत के उप मुखिया एवं ग्राम कचहरी के उप सरपंच का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच के निर्वाचन कि दिन लागू होगी धारा 144

नवगठित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की कवायद शुरू कर दी गई है। शपथ ग्रहण एवं जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्वाचन के दिन विधि व्यव्स्था संधारित करने को लेकर भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया है।

सीसीटीवी व वीडियोग्राफी के निगरानी में होगा निर्वाचन

जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच का चुनाव सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रखंड कार्यालय में उप मुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव का सीसीटीवी व वीडियोग्राफी करायेंगे। साथ निर्वाचन स्थल पर होने वाले सभी प्रकार के गतिविधियों का भी वीडियों रिकॉडिंग कराने  का निर्देश दिया है। ताकि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर निदान किया जा सके।

विधि-व्यवस्था संधारित करने को ले तैनात किये जाएंगे पुलिस बल

जिले के सभी प्रखंडों प्रमुख, उपप्रमुख, उप मुखिया, उप सरपंच एवं जिला मुख्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन में विधि-व्यवस्था संधारित करने को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने प्रखंडवार निर्वाचन के तिथि को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सशस्त्र पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। साथ हीं निर्वाचन के तिथि को सभी प्रकार के गतिविधियों पर निगरानी करने का निर्देश दिया है।

 

उप मुखिया, उप सरपंच के निर्वाचन को ले तिथि घोषित

 

पदनाम                      निर्वाचन की तिथि

 

उप मुखिया                          24 से 31.12.2021

उप सरपंच                     24 से 31.12.2021

बीडीसी प्रमुख/ उपप्रमुख            27.12.2021 से 3.01.2022

जिला परिषद अध्यक्ष              27.12.2021 से 3.01.2022

जिला परिषद उपाध्यक्ष             27.12.2021 से 3.01.2022

 

नवनिर्वाचन पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण की निर्धारित तिथि

 

प्रखंड का नाम                            शपथ ग्रहण की तिथि

रिविलगंज, मांझी                               27.12.2021

नगरा, गड़खा, दिघवारा                          28.12.2021

मकेर, परसा, दरियापुर    , पानापुर, मशरक           29.12.2021

लहलादपुर, बनियापुर, सोनपुर, इसुआपुर, तरैया       30.12.2021

जलालपुर, एकमा , अमनौर, मढ़ौरा                 31.12.2021

छपरा, सदर                                  01.01.2022

 

24 दिसंबर से शुरू होगा नवगठित ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी का शपथ

जिले में पंचायत आम निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद नवगठित ग्राम पंचायत के निर्वाचित मुखिया, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंच पर जीते प्रत्यशियों के शपथ ग्रहण कराने को लेकर जिलाधिकारी राजेश मीणा ने प्रखंड एवं पंचायतवार तिथि घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में नवगठित ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी का शपथ ग्रहण प्रखंड कार्यालय में 24 दिसंबर 2021 से शुरू किया जाएगा एवं 31 दिसंबर 2021 तक सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी अपने अधिकारों के साथ गांव की सरकार चलने लगेगी।