जिला प्रशासन द्वारा उचकागांव के 12 कार्यपालक सहायकों का हुआ स्थानांतरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (उचकागांव)। प्रखंड के 14 पंचायतों में तैनात कार्यपालक सहायकों का जिला प्रशासन द्वारा स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं दूसरे प्रखंडों में तैनात कार्यपालक सहायकों को प्रखंड के पंचायतों में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस दौरान हुए स्थानांतरण में उचकागांव प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत के कार्यपालक सहायक सुनील कुमार राम का स्थानांतरण हथुआ के एकडंगा, उचकागांव के विक्की कुमार का कुचायकोट के सिरिसिया, छोटका सांखे के कविता देवी का सिधवलिया के लोहिजरा, हरपुर से भगवान राम का हथुआ के कुसौंधी, सांखे खास के राजू प्रसाद का भोरे के चकरवां खास, परसौनी खास के श्यामजी सिंह का सिधवलिया के सुपौली, दहिभाता से सोनम कुमारी का मांझा के कोईनी, नवादा परसौनी के प्रदीप कुमार राम का मांझा के मधु सरेया, लुहसी के विजय कुमार का भोरे प्रखंड मुख्यालय पंचायत, झीरवां के ईश्वर कुमार का थावे के फुलुगनी, त्रिलोकपुर के पवन कुमार का बरौली के बतरदेह, बलेसरा के गुंजन कुमार गिरी का गोपालगंज के यादवपुर दुखहरण, महैचा के जयकिशोर राम का हथुआ के सेमराव पंचायत में स्थानांतरण किया गया है। वहीं प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत में गोविंद राम, दहीभाता में विशाल कुमार, उचकागांव में आबिद हुसैन, हरपुर में अनु कुशवाहा, सांखे खास में अल्का कुमारी, परसौनी खास में संजीव कुमार, लुहसी में प्रज्ञा कुमारी, झीरवां में रोहित कुमार तिवारी, बलेसरा में मनदेश ठाकुर, त्रिलोकपुर में अमरेश कुमार भारती, नवादा परसौनी में सरिता कुमारी, महैचा में सूर्य प्रभा को कार्यपालक सहायक के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास