राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में नगर निगम चौक साईं मंदिर परिसर में 1000 लोगों को अन्नपूर्णा योजना के तहत खिचड़ी खिलाई गई। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज पूरे बिहार में अन्नपूर्णा योजना के तहत खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है। उसी के तहत बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन छपरा शाखा द्वारा अन्नपूर्णा योजना के तहत खिचड़ी खिलाने की व्यवस्था की गई। खिचड़ी खिलाने में संस्था के अध्यक्ष हरीकृष्ण चाँदगोठिया, महामन्त्री विजय चौधरी, संगठन मन्त्री श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रमंडलीय मंत्री प्रहलाद कुमार सोनी, सत्यनारायण शर्मा, भगवती प्रसाद जगाती, पवन कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सतीश अग्रवाल, बनवारी टिबड़ेवाल, गोविन्द लाठ, गोपाल गोयन्का, गोपाल अग्रवाल, विशाल जगनानी आदि ने खिचड़ी वितरण में सहयोग किया।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
डीएम ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा
आयुष्मान भारत योजना के राज्यस्तरीय रैंकिंग में सारण को मिला पहला स्थान