भोपाल, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र दिग्विजय सिंह ने फिर संघ पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने इस बार महात्मा गांधी मामले में संघ पर साधा निशाना है। दिग्विजय सिंह ने तो इस बार संघ को गोडसेवादी कौम करार देते हुए कृतघ्न, खुदगर्ज और जाहिल कहा है। वहीं कांग्रेस नेता ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेताओं को रावण वंशी बताया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने गांधी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि- पहले महात्मा गाँधी जी की, गोली मार कर हत्या की। अब उनके विचारों की हत्या करने पर संघ तुला हुआ है। मोहन भागवत जी आपका इन गोडसे वादियों के खिलाफ एक भी बयान नहीं आया। गोडसेवादी कौम कृतघ्न, खुदगर्ज और जाहिल है।
वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी बीजेती नेताओं को ‘रावण वंशी’ बता डाला। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले बीजेपी वाले रावण वंशी हैं। सिर कटा लेंगे लेकिन गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस शहादत दे देगी लेकिन गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देंगे। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन