राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा ( प्रो अजीत कुमार सिंह सेंगर)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो. (डॉ) फारुक अली द्वारा नये डिग्री कॉलेजों की संबद्धता को लेकर जांच दल का गठन किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को जेपीयू के अधिकारियों टीम ने मांझी के ताजपुर स्थित सुधा-माधव डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डॉ. उदय अरविन्द विज्ञान संकाय अध्यक्ष, डॉ. हरिश्चन्द्र सीसीडीसी व डॉ. मोहम्मद सरफाज अहमद, नोडल अफसर जेपीयू शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने छात्र- छात्राओं के नामांकन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार वर्मा, प्रो. जनार्दन सिंह, प्रो. जेपी सिंह, प्रो. सतीश कुमार यादव, प्रो. राजेश श्रीवास्तव, प्रो. शशि कुमार सुमन, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. धनन्जय कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, अनिल कुमार सिंह, सौरभ कुमार आदि कॉलेज कर्मचारी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, बिहार से मैट्रिक या इंटरमीडिएट करने वाले युवाओं को शिक्षक नियुक्ति में रिक्त पदों के 40 फीसद पदों पर हीं लागू होगा डोमिसाइल
डीएम ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा