पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गढ़ गांव में शनिवार की शाम अनियंत्रित बोलरो ने पैदल सवार को टक्कर मार दिया जिससे पैदल सवार गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल की पहचान बंगरा गढ़ गांव निवासी स्व0 शिवपुजन महतो का 50 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ महतो के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वे सड़क किनारे खड़े थे कि अनियंत्रित बोलरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें यह घायल हो गया। घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या