BIG BREAKING: बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू, सिर्फ इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू
पटना: बिहार में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच नीतीश सरकार ने एक बार राज्य में लॉकडाउन लागू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्पोटक हो गई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़करी करीब 17 हजार 421 से ज्यादा हो गयी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए नीतीश कुमार ने हाई लेबल मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद सर्वसम्मति से बिहार में आगामी 31 जुलाई तक लॉकडाउन यानी तालाबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह लॉकडाउन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सर्विस सेवा छोड़ कर, परिवहन सेवा, शॉपिंग मॉल आदि को बन्द किया गया है। लॉकडाउन के दौरान धार्मिक संस्थानों में भी ताला लगा रहेगा। जबकि, सब्जी और फल की दुकानें सुबह और शाम को खुलेंगी। गौरतलब है कि, कोरोना से चिंतित प्रशासन ने बिहार के कई जिलों में 10 से 16 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है। बता दें कि, बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बीते 10 दिनों में रिकॉर्ड मरीज कोरोना के बिहार में सामने आए हैं। इसमें सीएम नीतीश कुमार के पटना स्थित सरकारी आवास पर भी कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग