मुखिया संगम बाबा पर लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैंयाँ (सारण):- तरैया थाना में रविवार को इसुआपुर मुखिया संगम बाबा समेत युवा राजद नेता मिथिलेश राय पर लॉकडाउन उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया है। तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दोनों नेताओं पर एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि 17 जुलाई को मुखिया संगम बाबा का बिना मास्क लगाये व सोशल डिस्टेंस का पालन नही करते हुए कोरोना पीड़ितों व बाढ़ पीड़ितों की मदद करते एक पोर्टल पर खबर देखा गया है। जिसके आलोक में लॉकडाउन का पालन नही करने को लेकर तरैंयाँ थाने में मुखिया संगम बाबा व मिथिलेश राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा कि जनता की मदद करना कहीं से कानून का उल्लंघन नही है और लॉक डाउन के दौरान भी मैंने सभी नियमों का पालन करते हुए जनता से मिला हूँ। कुछ राजनैतिक तथा स्वार्थी लोगों के उसकावे पर मामला दर्ज किया गया है हालांकि अभी तक मुझे इसकी विशेष जानकारी नही है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली