मार्च के दूसरे में सभी बैंकों का टल गया हड़ताल, आम लोगों को मिली राहत
पटना। मार्च के दूसरे सप्ताह में बैंकों के पूरे हफ्ते बंद होने की खबर से आमलोगों और व्यवसायियों को काफी दिक्कत होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआइबीईए) ने इसकी जानकारी दी। हड़ताल होने की स्थिति में होली के दौरान बैंकों की छुट्टियों और उसके बाद दूसरा शनिवार होने के कारण आठ से 15 मार्च तक पूरे आठ दिन बैंकों का कामकाज ठप हो जाता। शनिवार को भारतीय बैंक संगठन (आइबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंक कर्मियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। एआइबीईए ने बताया कि मुंबई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की आइबीए के साथ बैठक हुई।
इस बैठक में सप्ताह में पांच ही दिन बैंक खोलने और वेतन में 15 फीसद वृद्घि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आइबीए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर बातचीत के लिए राजी हो गया है।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली