राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

27.07.2022, दिन बुधवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

🚩 दैनिक राशिफल 🚩

आज तारीख है 27 जुलाई 2022 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मन में संशय की स्थिति उत्पन्न होगी और विश्वास में कमी आएगी। ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन काम में आएगा।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर की बात को बाहर ना कहे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिये बाहर का खाना बिल्कुल ना खाए। घर का बना हल्का भोजन करें।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- स्लेटी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी।प्रेम संबंधो में खटास उत्पन्न होगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर भटकेगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता हैं जिससे तनाव होगा।

लकी नंबर- 6

लकी कलर- भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। काम में सफलता मिलेगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है। अनजान व्यक्ति के साथ निजी बातों को साझा करने से बचें।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- लाल
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।अकेलापन महसूस होगा जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करें या बाहर घूमने निकले। भगवान के सामने ध्यान लगाए।

लकी नंबर- 6

लकी कलर- पीला
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं जिस कारण सभी का मन थोड़ा उदास रहेगा। धैर्य से काम ले और अपने शब्दों का चुनाव सही से करे।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा।पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे और कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सभी के साथ संबंध मधुर बनेगा।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- नीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में घाटा हो सकता हैं। मन में किसी बात को लेकर उलझन वाली स्थिति बनी रहेगी।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- काला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में कुछ दबाव का सामना करना पड़ सकता हैं जिस कारण मन भारी रहेगा। घर में समय कम देने के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- श्वेत
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी के साथ अनबन हो सकती हैं जो एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती हैं। इसलिये पहले से ही सावधान रहे और किसी के भी साथ उलझने से बचे।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- गुलाबी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी।कोई बात मन ही मन में परेशान करेगी लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपना ध्यान एक जगह एकाग्र करें और शांत मन से उसे हल करने का प्रयास करें।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- नारंगी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेशआज का दिन थोड़ा नीरस रहेगा और कुछ नही करने का मन करेगा। आलस ज्यादा होगा और काम कम। घर में मेहमान भी आ सकते हैं।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- आसमानी

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847