दैनिक राशिफल
आज तारीख है 28 जुलाई 2022 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन होगी लेकिन धैर्य से काम लेने पर वह सुलझ जाएगी। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और उन्हें बाहर जाने देने से बचे।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- लाल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे और किसी बात की चिंता लगी रहेगी। घर की कोई पुरानी बात को लेकर कलेश हो सकता है। ऐसे में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।
लकी नंबर- 8
लकी कलर – काला
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दोस्तों की कोई बात बुरी लग सकती हैं लेकिन आप उसे दिल में ही रखेंगे। कॉलेज के छात्रों को आज के दिन ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- नीला
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।जॉब को लेकर टेंशन रहेगी और आप अपनी जॉब में कुछ नए विकल्प के बारे में सोचेंगे। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे तो वही परिवार में किसी का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- भूरा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।किसी के साथ रिलेशन में हैं तो उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है। छात्रों को आज के दिन अपने सहपाठियों का साथ मिलेगा।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- ग्रे
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे।कंप्यूटर की पढ़ाई करते हैं तो आज आपको कही से अच्छे जॉब ऑफर आ सकते है। ऐसे में सोच समझकर ही कोई निर्णय ले और जल्दबाजी से बचे।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- पीला
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। परिवार में किसी के साथ अनबन होगी लेकिन जल्दी ही सुलझ भी जाएगी।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- गुलाबी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज आपकी किसी से बात शुरू हो सकती है। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे। व्यापार में लाभ मिलेगा।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- पीला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।पैसा कही इन्वेस्ट किया हुआ हैं तो आज उसमे थोड़ा घाटा तो होगा लेकिन समझदारी से लिए गए निर्णयों से इसे लाभ में बदला जा सकता है।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- संतरी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा।घर में किसी बात को लेकर कलेश हो सकता है। ऐसे में बड़े-बुजुर्गों की बातो को ध्यान से सुनेंगे तो समस्या टल जाएगी। मन में किसी बात को लेकर शंका का माहौल रहेगा।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- श्वेत
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी।पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा और कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। सभी के साथ मेलझोल और बढ़ेगा तो वही दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- नीला
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें।किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी। सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा तो अध्यापक भी आपसे खुश होंगे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- हरा
आपका दिन मंगलमय हो






More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली