दैनिक राशिफल
आज तारीख है 07 अगस्त 2022 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी।जॉब को लेकर टेंशन में रह सकते है और आपका ध्यान नयी जॉब की तलाश में भी रहेगा। काम का कुछ ज्यादा दबाव रहेगा ऐसे में किसी के साथ मन-मुटाव भी हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। ऐसे में संयम रखे और सोच-समझ कर ही बोले।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। छात्रों को आज कुछ नया करने का मन करेगा और वे इसमें सफल भी होंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीनियर का मार्गदर्शन मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। किसी की शादी या फंक्शन में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। ऐसे में पूरी सावधानी अवश्य रखें अन्यथा बाद में कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी।किसी अपने के साथ लड़ाई हो सकती है जिस कारण मन कुंठित सा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा संभव है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने के संकेत है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों को अपने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 6
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे, प्रयास करें। प्रसन्नता रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा।प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपका पार्टनर आपको और अच्छे से समझेगा। आप भी उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी से मतभेद।मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी और इस खुशी में आप अपने दोस्तों को पार्टी भी दे सकते है। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 2
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। आय कम होगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है।सोशल मीडिया पर किसी से बात शुरू हो सकती है और आपना उन पर आकर्षण भी होगा। ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही बोले।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। प्रमाद न करें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।दूर के किसी रिश्तेदार से मिलना हो सकता है या उनसे बात हो सकती है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना हैं या शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें।व्यापार में बरकत होगी और कहीं पैसा निवेश किया हुआ हैं तो उसमें भी लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज के दिन धन प्राप्ति के योग है।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। आय में अधिक व्यय से मनोबल कमजोर पड़ सकता है। किसी चीज़ के बारे में ठोस निर्णय ले सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घरवालो का भरपूर साथ मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2
आपका दिन मंगलमय हो




8080426594/9545290847


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली