बारिश से चलते किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट, वीडियो करे पानी निकासी का निवारण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (पंचदेवरी)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां बारिश से चलते किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकीं हैं तो अब वहीं गांवों में जल जमाव के चलते लोगों का रहना दुभर हो गया है। इसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गये हैं। स्थानीय प्रखण्ड के खाल गांव एवं कुइशा पंचायत में भी जलजमाव की समस्या थी जिसके चलते उन्होंने प्रखंड कार्यालय में लिखित आवेदन देकर इस समस्या के निराकरण की मांग की थी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार के दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने अपने सहयोगियों व संबंधित पदाधिकारियों के साथ अंतर्गत प्रखंड नन्दपट्टी गांव पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने में ग्रामीणों की शिकायत पर जलजमाव की समस्या का निराकरण किया। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों से मशवरा कर कोई स्थायी निदान निकाला जाएगा। इस मौके पर सांख्यकी पदाधिकारी विशाल सिंह , मनरेगा पीओ अनिल कुमार सिंह , खाल गांव मुखिया प्रतिनिधि दुर्गेश कुशवाहा , सामाजिक कार्यकर्ता बृज किशोर दुबे , हरेराम दुबे , महेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास