वाहन चेकिंग के दौरान स्कार्पियो चालक ने सरकारी गाड़ी में मारी ठोकर, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा बाजार स्थित खैरा थाना पुलिस द्वारा शनिवार की संध्या वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दरमियान शराब पिए हुए स्कार्पियो चालक ने अनियंत्रित तरीके से गाड़ी चलाते हुए सरकारी वाहन में ठोकर मार दी। जिससे पुलिस के जवान बाल बाल बचे। खैरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो चालक एवं उसके बहन को जप्त किया गया। शराब पीने की जांचोंपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर स्कार्पियो चालक को रविवार के दिन जेल भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति मकेर थाना के विक्रम कैतुका गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी शर्मा का पुत्र 25 वर्षीय कृष्ण कुमार शर्मा बताया जाता है। उक्त बातों की जानकारी खैैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या