राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना लॉकडाउन: बिहार में नहीं बढ़ा है लॉकडाउन, गृह विभाग ने किया खंडन, जाने हकीकत

कोरोना लॉकडाउन: बिहार में नहीं बढ़ा है लॉकडाउन, गृह विभाग ने किया खंडन, जाने हकीकत

बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर नीतीश सरकार ने 31 जुलाई के बाद 01 से 16 अगस्त तक लॉडाउन बढ़ाने की खबर मीडिया एवं सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सरकार के गृह विभाग एवं आईपीआरडी ने खंडन किया है। सरकार ने कहा- ऐसी खबरें गलत, प्रदेश में लॉकडाउन में विस्तार पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर बिहार में एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। सोशल मीडिया पर बिहार के गृह विभाग का एक पत्र इस संबंध में वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रदेश भर में 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की खबर चर्चा में है। इस पत्र के मुताबिक नीतीश सरकार ने राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ रहे आंकड़े को ध्यान में रखते हुए 1 से 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद बिहार सरकार ने ऐसी किसी भी खबर को गलत करार दिया है। गृह विभाग ने पत्र जारी कर कहा है कि फर्जी पत्र के आधार पर लॉकडाउन बढ़ाने की अफवाह फैलाई जा रही है। बिहार सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।