उचकागांव स्थित दाहा नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए क्षेत्रों का गोपालगंज सांसद ने किया निरीक्षण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (उचकागांव)। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वा ले दाहा नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों का गोपालगंज सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह से उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में दाहा नदी के बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए क्षेत्रों के वस्तु स्थिति की जानकारी ली। अपने दौरा के दौरान सांसद ने हरपुर राजघाट पुल से होकर परसौनी खास दलित बस्ती, घोड़ा घाट, धनगढ़ी, हरपुर, मुडा, मकसूदपुर, नवादा परसौनी, सांखे खास पंचायत के गुरमा गुडही टोला, धर्मचक आदि जगहों का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मिलकर क्षेत्र में हुए क्षति की जानकारी ली। इस दौरान प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह ने कहा कि दाहा नदी के अंदर गाद भर चुका है। जिसके निकासी के लिए सरकार द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे प्रतिवर्ष दाहा नदी के बाढ़ का पानी किसानों को भारी मात्रा में प्रभावित कर रहता है। दाहा नदी के बाढ़ के पानी से उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के किसानों की 80% से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों की कमर टूट गई है। दाहा नदी के गाद की सफाई के लिए कई बार मेरे द्वारा पंचायत समिति और जिला में होने वाले दिशा के बैठक में मामला उठाया जा चुका है। जिसके बाद दाहा नदी के गाद के सफाई के लिए जल संसाधन विभाग में योजना स्वीकृत भी हो चुका है। परंतु समय से दाहा नदी के गाद की सफाई नहीं होने के कारण इस वर्ष भी दाहा नदी के बाढ़ के पानी से उचकागांव प्रखंड क्षेत्र के किसानों और आम लोगों को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने वरीय पदाधिकारियों से बात कर क्षेत्र में हुए क्षतिपूर्ति का आकलन कर पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने और समस्या के जल्द से जल्द निराकरण का निर्देश दिया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष