राष्ट्रनायक न्यूज।
बैकुंठपुर (गोपालगंज)। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में किशोरी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। किशोरी शुक्रवार शाम अपनी सहेलियों के साथ गांव से बाहर आयोजित यज्ञ में शामिल होने गई थी। यज्ञ से लौटने के दौरान उसे अगवा किया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम सहेली के साथ यज्ञ में शामिल होने गई थी। जब यज्ञ करने के बाद किशोरी अपनी सहेली के साथ लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ते में एक पुलिया के पास रोक लिया। युवकों ने उसकी सहेली को पीटा और गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। फिर किशोरी को अगवा करने के साथ ही युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।


More Stories
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब