कॉलेज से 33 लाख अवैध निकासी मामले में प्राचार्य ने निगरानी में प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आवेदन
- गबन के मामले में चल रहा है उच्च न्यायालय और निगरानी में मुकदमा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। देवराहा बाबा श्रीधर दास डिग्री महाविद्यालय रामपुर कदना के आंतरिक स्रोत से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री कृष्ण द्वारा अवैध ढंग से 33 लाख की निकासी के मामले में प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने अवर पुलिस महानिदेशक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो,पटना को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए निगरानी ने विभिन्न प्राथमिकियां दर्ज की थी, (100/16 से 107/16) जिसमें 101/16 अर्जुन प्रसाद यादव तत्कालीन प्राचार्य समेत अन्य जो डीबीएसडी डिग्री कॉलेज गड़खा से संबंधित है।कुछ प्राथमिकियों में अनुसाधानोंपरांत अंतिम प्रपत्र भी समर्पित किया जा चुका है। समर्पित आरोपपत्र में स्पष्ट वर्णन है कि कॉलेज में अपात्र व अहर्तारहित व्यक्तियों के बीच अनुदान राशि का वितरण में सरकारी राशि का गबन हुआ है।सीडब्लूजेसी नं● 1593/16 में 20 सितम्बर 2017 को माननीय उच्च न्यायालय का आदेश द्वारा कि महाविद्यालय के आंतरिक स्रोत के एकाउंट से किसी भी प्रकार के निकासी पर रोक लगाई थी।लेकिन हाईकोर्ट के आदेश /मनाही के बावजूद जेपीविवि छपरा के कुलसचिव श्रीकृष्ण ने अपात्र व अहर्तारहित व्यक्तियों अर्जुन प्रसाद यादव व अन्य से मिलकर 33 लाख रुपये की निकासी कर बन्दरबाट कर लिया।सभी मामले की निगरानी पटना हाईकोर्ट द्वारा किया जा रहा है।पत्र की प्रतिलिपि राजभवन को सौंपी गई।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली