श्री राम दरबार सेवा समिति संस्था के तत्वाधान में सुंदर पाठ का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। श्री राम दरबार सेवा समिति (ट्रस्ट) संस्था के तत्वाधान में सुंदर पाठ का आयोजन किया गया बिहार के कार्यालय में संस्था की दूसरी वार्षिकोत्सव एवं संस्था के सचिव कमल कुमार के पुत्र देवेष्य मिश्रा का जन्मोत्सव मनाया गया। संस्था के तत्वाधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कुंवर देवी माता मंदिर, कुंवर टोली, मांझी के प्रांगण में किया गया। संस्था के सचिव कमल कुमार ने यह घोषणा की, कि संस्था द्वारा छपरा शहर में कार्यालय के लिए जमीन ले ली गई है, एवं श्री राम दरबार कॉलोनी बसाई जा रही है, जल्द ही संस्था का कार्यालय श्री राम दरबार कॉलोनी, निबंधन कार्यालय के निकट, छपरा में स्थापित होगा। संस्था मांझी ही नहीं अन्य जगह भी नित्य नई इतिहास लिखेंगी। 2 वर्ष में ही संस्था में कुल 1 हजार 2 सौ सदस्य बन गए हैं। कार्यक्रम में दर्जनों सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, पूजा शर्मा, विनोद प्रसाद, बुद्धन शर्मा, विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, कीर्तन मंडली आदि उपस्थित रहे।


More Stories
गोवर्धन पूजा: शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और इस पर्व का महत्व
सिद्ध शक्ति पीठ आमी में बसती है अलौकिक शक्ति, यहां भक्तों की पूरी होती है मनोकामना
योग और अध्यात्म से है भारतीय संस्कृति की पहचान: प्रो सत्यदेव