मोतिहारी में रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ बड़ा बाबू
- सेवा निवृत होने के बाद भी प्रतिदिन कार्यालय आते थे बड़ा बाबू
पटना की विजलेंस टीम ने मोतिहारी के डीआरडीए कार्यालय के बड़ाबाबू धुरी तिवारी को 25 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धुरी तिवारी विगत 30 को रिटायर हुए थे और रिटारमेंट के बाद भी उन्होंने ऑफिस आना नहीं छोड़ा। इधर केसरिया के सरोतर गांव के सिकंदर सहनी की पत्नी चिंता देवी के नाम से आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ है। प्रथम किस्त के बाद दूसरे किस्त की राशि के लिए आवास सहायक दस हजार मांग रहा था। जिसकी शिकायत सिकंदर सहनी ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच का निर्देश दिया, जांच के लिए डीआरडीए से कागज भेजने के एवज में बड़ाबाबू धुरी तिवारी ने 25 हजार रुपया रिश्वत मांगा। जिसकी शिकायत सिकंदर ने निगरानी से की। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को रिश्वत की राशि लेते गिरफ्तार किया। बड़ा बाबू के गिरफ्तार होने के बाद कलेक्ट्रेट के कर्मियों एवं पदाधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। सभी कर्मी एवं पदाधिकारी विजलेंस की कार्रवाई की बावत बच रहे है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग