बिहार: लाॅक डाउन क्षेत्रों में राशन कार्डधारियों को मिलेंगे एक माह का फ्री में राशन व मिलेंगे एक हजार रुपये
- चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने की सैलरी के बराबर प्रोत्साहन राशि
पटना। सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक के बाद सीएम नीतीश ने राहत की घोषणा की है। सीएम नीतीश ने कोरोना लॉक डाउन से प्रभावित गरीब परिवारों को एक माह का राशन और आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से राय लेने के बाद यह निर्णय लिया है।
राशन कार्डधारक को मिलेगा मुफ्त में राशन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉक डाउन के परिपेक्ष में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में के निर्णय लिए हैं। सभी राशन कार्डधारी परिवारों को 1 माह का राशन मुफ्त में दिया जाएगा। सभी प्रकार के पेंशन धारियों यानि की मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन को अगले 3 माह की पेंशन अग्रिम तौर पर दी जाएगी। यह राशि उनके खाते में सीधे भेजी जाएगी।
लॉक डाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को ₹1000 प्रति परिवार दिया जाएगा। यह राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। कक्षा 1 से 12 के सभी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति तक 30 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जाएगी। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को 1 माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग