पटना एम्स में इलाज के क्रम में पूर्णियां के पुलिस महानिरीक्षक की मौत, पुलिस महकमे में शोक
पूर्णियां। इस समय पूर्णियां से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्णियां के पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार की आज अहले सुबह करीब 03 बजे पटना एम्स में इलाज की दौरान मौत हो गई है। उन्हें तीन दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमित होने की वजह से पटना एम्स में भर्ती कराया था। बिहार में पुलिस विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी की यह पहली कोरोना से मौत बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पटना में ही किया जाएगा। फिलहाल घटना की खबर के बाद उनका परिवार आज सुबह ही पटना के लिये रवाना हो गए हैं। पुलिस विभाग में इस बड़ी घटना की खबर के बाद शोक की लहर फैल गई है।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग