शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश का बने मुख्यमंत्री, जानिए पहले तीन बार कब बने थे सीएम
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता का अंत हो गया है। और शिवराज सिंह चौहान फिर से चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। रात नौ बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे। कोरोना वायरस के कारण शपथ ग्रहण समारोह सादगी से होगा। गौरतलब है कि पहली बार वह 29 नवंबर 2005 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने 12 दिसंबर 2008 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी। 8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी। और अब आज 23 मार्च 2020 को वह चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
क्यों गिरी थी कमलनाथ सरकार?
हाल में ही मध्य प्रदेश से कमलनाथ सरकार की विदाई हुई है। दरअसल, कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसमें 6 मंत्री शामिल थे। स्पीकर ने मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इस्तीफे के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी, लेकिन फ्लोर टेस्ट कराने की बजाए सदन को स्थगित कर दिया गया था।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन