विकास के नाम पर नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को ठगा- चिराग
बिपीन कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। जनता ने लोजपा को समर्थन दिया तो भ्रष्टाचारियों को जेल भेजवाएँगे ,यह बाते लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने सुतिहार खेल मैदान में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कहा,उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचारियों का स्थान सता नही जेल है, नीतिथ कुमार के 15 वर्षो की शासन में बिहार में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है, विकास के नाम पर लूट मची है,कही धरातल पर कुछ नही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यो में तेजी से विकास हो रहा है, वहीँ बिहार में नली गली कार्य विकास का पैमाना दिखया जा रहा है जो कहि नही दिख रहा है, विकास के मामले में बिहार का ग्राफ बहुत नीचे है, इस भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए नीतीश का सफाई जरूरी है, उन्होंने फर्स्ट बिहारी फर्स्ट बिहार विजन की चर्चा कर युवाओ को सक्षम बनाने की बात कह,परसा विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की वही प्रत्याशी राकेश सिंह ने पक्ष में मतदान की अपील किया, मंच का संचालन पवन सिंह ने किया जहा लोजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थें।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली