सिवान में दो पक्षों में हुई हिसक झड़प, 13 पर नामजद एफआईआर, छह भेजे गए जेल
सिवान । थाना के फिरोजपुर गांव में शुक्रवार को सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई हिसक झड़प में दोनों तरफ से 13 लोगों पर प्राथमिकी की गई है। पुलिस ने शनिवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक पक्ष से मोहम्मद रज्जाक ने आवेदन देकर कहा है कि शुक्रवार की सुबह मुखिया सड़क एवं नाला निर्माण का काम करा रहे थे। हम लोगों ने कहा कि आचार संहिता में काम मत कराइए, इसी पर रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव के पुत्र गौतम यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, टुनटुन यादव, उनका भतीजा परमात्मा यादव, पोता राहुल यादव दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से मुखिया सुरेंद्र यादव ने सुबह फिरोजपुर गांव में वार्ड नंबर 12 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 15 लाख 40 हजार 980 रुपये की लागत से सड़क एवं नाले का निर्माण कार्य करा रहा था तभी फिरोजपुर गांव के मो. ईसा, मो. रज्जाक, मो. दिलशाद, मो. सबन, मो. विक्की, मो. अनु सिद्दीकी, मो. जीशान, मो. शहाद आए और मजदूरों को गाली देते हुए कार्य को बंद कराने लगे। जब मैंने पूछताछ की तो रंगदारी नहीं देने पर काम नहीं करने देने की बात कही। जब मैंने रुपया देने से इन्कार किया तो सभी मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। मामले में कुशहरा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आवेदन देकर फिरोजपुर निवासी मो. ईशा, मो. रज्जाक, मो. दिलशाद, मो. सबन, मो. विक्की, मो. अनु सिद्दीकी, मो. जीशान, मो. शहाद को आरोपित किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मो. ईशा, मो. रज्जाक, मो. अनु सिद्दीकी, मो. सब्बन, मो. विक्की, मो. जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महावीरी विजयहाता के छात्रों ने मारी बाजी
सिवान मंडलकारा में 4 साल से मंडलकारा में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत
भोजपुरी गायक विनय गांजा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार