गोपालगंज में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की मौत
गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव में दो दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल एक महिला की इलाज के दौरान सोमवार को गोरखपुर में मौत हो गई। गोरखपुर से महिला का शव लाए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। स्वजनों का बयान दर्ज पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि कविलापुर गांव निवासी रामाशीष सिंह की पत्नी गोधनी देवी को आपसी विवाद को लेकर उनके पड़ोस के कुछ लोगों ने दो दिन पूर्व लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास