घरेलू कलह से तंग होकर किशोरी ने खाया कीटनाशक
गोपालगंज। माझा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में सोमवार की सुबह घरेलू कलह से तंग होकर एक किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कीटनाशक के असर से किशोरी के अचेत होने पर स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कोल्हुआ गांव निवासी काजल कुमारी सोमवार की सुबह अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जिससे किशोरी अचेत हो गई। किशोरी के अचेत होने पर स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वजनों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास