बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खाते में 110 सीटें
बिहार के चुनाव नतीजों पर गौर करें तो एनडीए में बीजेपी के खाते में सबसे ज्यादा सीटें गई हैं। बिहार के चुनाव में बीजेपी को 74 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के खाते में 43 सीटें गई हैं। इस बार के चुनाव में वीआईपी को 4 और हम को 4 सीटें मिली हैं। इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिली। वहीं, महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं। महागठबंधन में आरजेडी के खाते में 75 सीटें, जबकि कांग्रेस को 19 सीटें मिली हैं। इस गठबंधन की अन्य पार्टियों में सीपीआईएमएल को 12 सीटें और सीपीएम को 2 सीटें मिली हैं। बिहार चुनाव में सीपीआई के खाते में मात्र 2 सीटें गई हैं। इस चुनाव में सबसे खराब स्थिति एलजेपी की रही। चिराग पासवान के नेतृत्व में इस बार का चुनाव लड़ रही एलजेपी को केवल 1 सीटें मिली है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग