राजभवन में इस्तीफा देने अकेले पहुंचे नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी नहीं थें साथ
पटना (बिहार)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया।इससे पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की। बैठक में मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की गई। 16वीं विधानसभा को भंग करने का भी फैसला लिया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। नीतीश कुमार अकेले ही अकेले ही राजभवन पहुंचे, पहले कहा जा रहा था कि सुशील मोदी भी जाएंगे। नई सरकार के गठन तक नीतीश रहेंगे सीएम राजभवन में नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने घोषणा की कि नई सरकार के गठन तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्यपाल और नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। 16वीं विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।सीएम ने की मंत्रियों की तारीफ कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सबने बेहतर काम किया। यह भी कहा कि उनके मंत्रिमंडल में सभी सदस्यों ने पूरे कार्यकाल के दौरान बढ़ियां काम किया। इससे पहले एनडीए के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओंके साथ मीडिया को बताया कि चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी