गोपालगंज में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक्टीव केस हुई 61
गोपालगंज। दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार कम बना हुआ है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चार नए लोग कोरोना से पॉजिटिव मिले। 580 लोगों की जांच के दौरान संक्रमित मिले नए लोगों में एक 62 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हैं। इस बीच पांच लोगों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता प्राप्त की। गुरुवार को पांच लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 61 हो गई है। जबकि पूरे जिले में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 5546 पर पहुंच गए हैं। उधर, संक्रमण के घटते-बढ़ते आंकड़ों के बीच स्वास्थ्य विभाग आम लोगों से लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में छठ पूजा के पूर्व से ही संक्रमण का ग्राफ कम होता जा है। दिसंबर माह के पहले दिन दो लोग संक्रमित मिले थे। बुधवार व गुरुवार को लगातार चार-चार लोगों के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग मास्क व शारीरिक दूरी के नियम को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है। पिछले एक माह से जिले में जांच के कुल आंकड़ों की अपेक्षा संक्रमित मिलने वाले लोगों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। वैसे गत जुलाई से लेकर सितंबर माह के दूसरे सप्ताह तक जिले में प्रत्येक दिन भारी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन सितंबर माह के दूसरे सप्ताह के बाद संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव कुल 61 मामलों में से तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है। बाकी लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। विभाग ने अनुसार जिले में कोरोना की रिकवरी रेट काफी बेहतर बनी हुई है।
कोरोना मीटर गोपालगंज
- ताजा नए मामले (गुरुवार) 04
- एक दिन पहले के नए मामले 04
- वर्तमान में कुल संक्रमित 61
- कुल मामले 5546
- कोरोना से मौत 06
- बचाए गए 5485


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास