गोपालगंज: बाइक लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक अधेड़ को चाकू घोंपकर किया घायल
गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के कहला गांव के समीप बाइक लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक अधेड़ को चाकू घोंप दिया। इससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अधेड़ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल अधेड़ का बयान दर्ज कर पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के विश्वेशरपुर गांव निवासी गांधी महतो अपनी पत्नी को चिकित्सक से दिखाने के लिए बाइक से गोपालगंज जा रहे थे। अभी वे कहला गांव के समीप पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर गांधी महतो को रोक लिया तथा चाबी निकाल कर बाइक लूटने का प्रयास करने लगे। इसका वे विरोध करने लगे। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाश अधेड़ को चाकू घोंप कर फरार हो गए। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अधेड़ का आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे बरौली थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने मामले की जांच पड़ताल किया। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपराधी गिरोह की पहचान की कोशिश में लगी हुई थी। इसके लिए स्थानीय की मदद ली जा रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास