गोपालगंज: बेदुटोला गाँव को अगले 14 दिनों के लिए सील, प्रत्येक दिन होगा सभी का मेडिकल चेकअप
गोपालगंज। जिले में कोरोना वायरस का एक मामला पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने थावे के बेदुटोला गाँव को अगले 14 दिनों के लिए सील कर दिया है। वही इस गाँव के सभी लोगो का प्रत्येक दिन मेडिकल चेकअप किया जायेगा। विदेश से आये सभी लोगो का कई बार मेडिकल जांच किया गया है और सरकार ने विदेश से आये सभी लोगो का लगातार जाँच देने का आदेश दिया था। जिसको लगातार फॉलो किया जा रहा है। डीएम अरशद अजीज ने बताया की कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने परिवार के अलावा जितने लोगो से मिला है। उन सबो को गोपालगंज आइसोलेशन में रखा गया है। जहा उनका सैंपल लेकर जाँच के लिए पटना भेजा गया है।
दरसल गोपालगंज के थावे बेदुटोला के रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पॉजिटिव पाए गए है। वह दुबई से 23 मार्च को इंडिया आया था। जिसके बाद गोपालगंज जिला प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। डीएम ने बताया की प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी किया है। जिसके मुताबिक विदेश से जितने लोग भी आये है। उनको उसी पंचायत के किसी स्कूल में क्वारंटाइन कैंप बनाकर रखना है। इसी एडवाइजरी के बाद गोपालगंज के उन सभी पंचायतो में क्वारंटाइन कैंप बनाकर लोगो को रखा गया है। उनका प्रतिदिन मेडिकल जाँच किया जाता है। जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है। डीएम ने वैसे लोगो को इस सेन्टर में रखा गया है और जब उनका कोरोना को लेकर संदिग्ध लक्षण पाया जाता है। तब उसकी दोबारा जाँच के लिए पटना रेफर किया जाता है।
बता दे की थावे के बेदुटोला गाँव के साथ साथ इसके सटे अन्य कई गांवों को भी सील करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। इसका मतलब है इन गांवों में कोई व्यक्ति न तो बाहर जायेगा और बाहर से न अन्दर गांव में प्रवेश कर पायेगा। इसको लागु करने के लिए गांव के सभी प्रवेश पॉइंट पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि