गोपालगंज में ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर रखा गया 210 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
गोपालगंज। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर रखा गया 210 किलो गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। कलेक्ट्रेट में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ नरेश पासवान से इस बात की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से एक ट्रक में तहखाना बनाकर उसमें भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर गोरखपुर के रास्ते गोपालगंज में प्रवेश करने वाले है। इस सूचना के बाद कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू कर दिया गया। इस दौरान वाहन जांच में एक ट्रक को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी लिया तो ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर रखे 210 किलो गांजा को बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही ट्रक पर सवार चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मुस्ताक अंसारी तथा अल्ताफ अंसारी बताए जाते हैं। पूछताछ के दौरान गांजा तस्करों ने बताया कि गोपालगंज शहर में गांजा का खेप एक धंधेबाज तक पहुंचाने की बात को स्वीकार कर लिया है। अलावा इसके तस्करों ने मोतिहारी जिले में भी इसकी आपूर्ति करने की बात को स्वीकार किया है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास