धान खरीदारी को पैक्सों को दिया गया है 22.50 करोड़
विजयीपुर(गोपालगंज)। जिलाधिकारी अरशद अजीज ने जिले में धान की खरीदारी को लेकर बताया कि धान की खरीदारी के लिए पैक्सों को 22.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। किसान अपना धान समर्थन मूल्य 1868 रुपये क्विटल बेच कर लाभ उठाएं। पैक्स में धान बेचने वाले किसानों को 24 घंटे में भुगतान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान इसी के लिए पंजाब, हरियाणा में आंदोलन कर रहे हैं और बिहार सरकार घर-घर जाकर पैक्स के माध्यम से धान खरीद कर 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान दे रही है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास