गोपालगंज में कोविड 19 के वैक्सीनेशन को विभाग तैयार कर रहा डाटा बेस
गोपालगंज। वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव को लेकर कोविड 19 का वैक्सीन मुफ्त में दिया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने निर्देश जारी कर दिया गया है। सरकार के निर्देश के बार कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डाटा बेस तैयार करने का काम तेज कर दिया है। वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेनश होने के बाद उन्हें वैक्सीन कब और कहा दिया जाएगा, इसकी जानकारी मैसेज के माध्यम से दिया जाएगा। कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाने की सरकार की घोषणा का लोगों ने स्वागत किया है। कोरोना वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने के आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दिया। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी किया है। जिसके अनुसार सबसे पहले कोरोना वारियर को वैक्सीन लगाया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए निजी स्वास्थ्य संस्था का सहयोग भी लिया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए कर्मियों की सूची भी तैयार की जा रही है। कोरोना वैक्सीन के वैक्सीनेशन को लेकर विभागीय गाइड लाइन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग तेज गति से अपना कार्य कर रहा है। सरकार के निर्देश के बाद वैक्सीन कैसे लोगों तक आसानी के साथ पहुंचेगा, इसकी योजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को कोरोना वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें यह जानकारी दिया जाएगा कि कब और कहां वैक्सीन लगाया जाएगा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास