भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का 37वें दिन रहा धरना जारी, मनाया खीर पार्टी व संगीत का लिया आनंद
नोएडा (दिल्ली)। नव वर्ष के अवसर पर दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के धरने के 37वें दिन दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. एस के गिरि को फूल मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नववर्ष के उपलक्ष्य में भाकियू लोकशक्ति ने विशुद्ध अतिस्वादिष्ट खीर पार्टी मनाया और संगीत का आनंद लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अंतिम सांस तक किसानों के हक और उनके अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा तथा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति कभी भी किसानों की आवाज को कमजोर नहीं पड़ने देगी। राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेश कुमार गिरि ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती है तथा एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बना देती है तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। यदि 4 जनवरी की वार्ता में केंद्र सरकार किसानों की शेष मुख्य दो मांगें कृषि बिल को वापस लेना और एमएसपी को कानूनी मान्यता देकर दंड का प्रावधान लागू नहीं किया जाता है, तो आंदोलन में किसानों की चट्टानी एकता को मजबूत कर धारदार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सभी कार्यकर्ताओं का जेनरल हेल्थकेयर हेतु हेल्थ चेकअप कराया गया। जिसमें रमेश चंद्र यादव मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, शर्मा यादव मंडल उपाध्यक्ष मेरठ के ब्लड प्रेशर ज्यादा हो गया था और ज्यादा परेशानी हो रही थी। अतः चेकअप के बाद उचित उपचार दिया गया।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली