दुकान में हिस्सा को लेकर मारपीट में दो घायल
थावे (गोपालगंज)। नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा एबादुल्लाह के हमजाद अली अपनी माँ के साथ थावे बाजार में कपड़े की दुकान पर बैठा था।उसी दौरान असरफ परवेज एवम अन्य लोग आकर दुकान में हिस्सा मांगने लगे।दुकान में हिस्सा नही देने पर हमजाद अली और उसकी माँ को मारपीट कर घायल कर बक्से में से 15 हजार रुपए निकाल लिए।घायलो का इलाज सदर अस्पताल में हुआ।घायल हमजाद अली के बयान पर उचकागांव थाना के कपरपुरा गांव के अलाउद्दीन मियां और सकील मिया तथा नगर थाना के इंदरवा एबादुल्लाह गांव के असरफ परवेज सहित सात अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या