किसानो के समर्थन में महागठबंधन एवं वामदलो ने बिहरा बाजार में बनाया मानव श्रृंखला
सहरसा। दिल्ली बोर्डर पर आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में शनिवार को सुपौल सहरसा मुख्य मार्ग पर स्थित पटोरी बिहरा बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर सरकार का विरोध किया गया।तीनों काला कृषि कानून के खिलाफ एवं एमएसपी निर्धारण करने को लेकर महागठबंधन दलों एवं बामदलो के द्वारा लंबी मानव श्रृंखला बनाया गया ।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जय जवान जय किसान, कृषि कानून को वापस करने की मांग संबंधी नारे लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीपीएम जिला सचिव रणधीर कुमार, कृष्ण दयाल यादव, ब्रजेश बामपंथी, महेंद्र शर्मा, शिवानंद विश्वास,बम-बम सिंह,नेतृत्व कर्ता राजद नेता डॉ गौतम कृष्ण, जिला प्रभारी पिपरा पूर्व विधायक यदुवंश यादव, राजद जिलाध्यक्ष प्रो ताहिर साहब ,प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, प्रखंड प्रमख कृष्ण कुमार उर्फ मक्खन यादव , राजद नेता उपेंद्र यादव, सुरेश यादव, प्रवक्ता अख्तर हुसैन, पूर्व राजद अध्यक्ष सुकुमार यादव, नवहट्टा अध्यक्ष ठक्को मुखिया, रामरूप यादव, मो.मकसूद आलम औकाही मुखिया रंधीर यादव, युवा समाजसेवी सरोज यादव, भीम कुमार भारत, अमित कुमार मंटू, रामजनम पासवान, महेन्द्र कुमार झा, महेश्वर मुखिया, रूपम देवी , युवाध्यक्ष विवेक कुमार रिंकू, उपाध्यक्ष ललन यादव, देवेन्द्र यादव उर्फ छोटू सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
गर्भवती माताओं की सम्पूर्ण देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी-सिविल सर्जन