राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में अहम कदम: राजीव रंजन साह

प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में अहम कदम: राजीव रंजन साह

सहरसा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, के डिजिटल भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भारत के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने हेतु वित्त मंत्री श्रीमती निमार्ला सीतारमण जी का आभार प्रकट करते हुए भाजपा जिला मंत्री व वैश्य समाज सहरसा का प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि यह बजट गाँव,गरीब,किसान, श्रमिक और देश के आमजनता को समर्पित है। लोक-लुभावन वायदें नही बल्कि बेहतर जीवन स्तर की गारंटी का दस्तावेज है यह बजट। इस बजट मे मोदी सरकार ने जहां1.5 लाख नौकरियां देंगे, उज्वला में 1करोड़ नए कनेक्शन देंगे, 100 नए शहरों में पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाने का काम करेगी । साथ ही किसानों के लिए इस बजट मे ध्यान रखते हुए सरकार ने टरढ पर फसल खरीद का कार्य तेजी से जारी है, इसके परिणामस्वरूप किसानों को पर्याप्त भुगतान किए जाने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। 2020-21 में किसानों को कुल 75,060 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस बजट मे पीएम मोदी ने गरीब तबकों के लिए खजाना खोले रखा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आत्मनिर्भर योजना मिनी बजट की तरह ही है। आत्मनिर्भर पैकेज ने रिफॉर्म को आगे बढ़ाया।