पुण्यतिथि पर याद किए गए कृषक कॉलेज के संस्थापक डॉ. श्यामसुंदर सिंह
- समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किए जाएंगे याद
पकरीबरावां (नवादा)। पकरीबरावां मुख्यालय स्थित कृषक महाविद्यालय धेवधा कॉलेज के संस्थापक सह पूर्व सचिव स्वर्गीय डॉ0 श्यामसुंदर सिंह की पुण्य तिथि रविवार को कॉलेज परिसर में समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह में आए अतिथियों एवं उपस्थित लोगोंं ने उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ0 श्याम सुंदर सिंह ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हेंं शिक्षा एंव समरसता के लिए समर्पित व्यक्ति बताया। उन्होंंने कहा कि उन्हीं के प्रयास से कृषक महाविद्यालय धेवधा इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा हैं। यहां के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दुर-दुर तक जाना पड़ता था। इस समस्या का समाधान स्व.सिंह के प्रयासों से सफल हुआ। वहीं उन्होंने बताया कि स्व0 सिंह की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर उनके रास्ते पर चलने के लिए ध्ढ संकल्पित होने की जरूरत है। समाज के शोषित-पीड़ित लोगों की लड़ाई लड़कर ही हम सच्चे मायने में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। मौके पर सचिव मो0 यूनुस, पूर्व प्राचार्य डॉ0 रामाश्रय सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ0 श्याम सुंदर सिंह, डॉ0 रविन्द्र सिंह, डॉ0 नरेंद्र सिंह, डॉ0 अरुण कुमार वर्मा आदि शामिल हुए।


More Stories
स्वचालित मौसम स्टेशनका किया गया शुभारंभ
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब
आवास विहीन परिवारों का मिलेगा आवास का लाभ, सर्वे का शुरू हुआ काम