कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ता गांवों में पैदल मार्च निकाल जागरूक करें: भक्त चरण दास
- कोपा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बिहार प्रभारी एवं विजय शंकर दूबे का किया स्वागत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कृषि कानून के खिलाफ हर कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में तीन किमी पैदल मार्च निकाल कर आमलोगों को जागरूक करें।केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ सबको एकजुट भी होना होगा।कांग्रेस के बिहार प्रभारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कोपा बाजार पर कही।बिहार प्रभारी सीवान से छपरा जाने के क्रम में कोपा में रूके थे।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण किसान आज परेशान है।किसानों को अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए।महाराजगंज के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बदौलत आज मजबूत स्थिति में है।कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट है।इससे पूर्व बिहार प्रभारी श्री दास,विजय शंकर दूबे तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का स्वागत युवा नेता ई.सत्यम दूबे तथा बुस्तामी खां के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, जिला महासचिव जागा सिंह भट्टू खां, मुन्ना कुमार साह, जिजरत खांं, तारकेश्वर साह,अब्दुल कादिर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली