बिहार के 30 हजार शिक्षकों के लिए कल फैसले का दिन, रिक्त पदों पर नियोजन को लेकर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
पटना। बिहार के सरकारी हाईस्कूल व प्लसटू में छठे चरण के तहत चल रही 30 हजार 20 शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियोजन को लेकर 4 फरवरी को फैसला हो सकता है। उस दिन पटना हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। गौरतलब है कि जुलाई 2019 में माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। नियुक्ति की कार्रवाई अंतिम चरण में थी कि इसको लेकर पटना हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर हुआ और नियुक्ति प्रक्रिया रुक गई। हालांकि न्यायालय ने शिक्षा विभाग को नियुक्ति के पहले उससे आदेश लेने का निर्देश दिया था। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग का माध्यमिक शिक्षा निदेशालय गुरुवार को कोर्ट से नियुक्ति की इजाजत देने का आग्रह करेगा। मंगलवार को निदेशालय में इसको लेकर शपथ पत्र तैयार किया गया। यदि कोर्ट ने इजाजत दे दी तो डेढ़ साल लम्बी प्रतीक्षा चयनित अभ्यर्थियों की समाप्त हो जाएगी। साथ ही राज्य के हाईस्कूल व प्लसटू को एकमुश्त तीस हजार शिक्षक मिल पायेंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग