राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट उपलब्ध कराएगा अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को निःशुल्क चिकित्सा सेवा
- डॉ सुनीता कुमारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के भाई बहनों को देंगी निःशुल्क चिकित्सा सेवा
छपरा: राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा छपरा शहर में संचालित अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहनों एवं उनके परिवार को चिकित्सा सेवा की निःशुल्क सुविधा डॉ सुनीता कुमारी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त आशय का पत्र गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके अनामिका को सौंपते हुए राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव प्रियेश रंजन सिंह ने बताया कि यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को सेवा प्रदान करती है। इसलिए हमारे ट्रस्ट ने फैसला किया है कि इस संस्था में सेवारत भाई बहनों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए डॉ सुनीता कुमारी के माध्यम से एक वर्ष के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था की संचालिका बीके अनामिका ने ट्रस्ट के तरफ से पत्र पाकर अपनी खुशी जाहिर की तथा ट्रस्ट के सचिव एवं डॉ सुनीता कुमारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय संस्था देश के भाई बहनों के सहयोग से ही चलता है और आज मुझे इस बात की खुशी है कि जैसे हमारी संस्था लोगों को निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करती है वैसे ही हमें भी देश एवं क्षेत्र के भाई बहन निःस्वार्थ सेवा प्रदान करते हैं।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली