गोपालगंज में अगवा हुआ छात्र सीवान से सकुशल बरामद, अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की मांगी थी फिरौती

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले से अगवा हुए छात्र को पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही सीवान से सकुशल बरामद कर लिया गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के समीप एनएच 531 पर स्कूटी सवार दसवीं क्लास के छात्र को सोमवार की सुबह बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहृत छात्र मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के होमियोपैथिक डॉक्टर बचनेश्वर प्रसाद का पौत्र व मनोज प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। अंकित के सकुशल बरामद होने की खबर मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकतार्ओं ने मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। अंकित के अगवा किए जाने की सूचना मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार व मीरगंज थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मौके पर छानबीन में जुट गए। एसपी आनंद कुमार के निर्देश पर पुलिस अगवा करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए गोपालगंज व सीवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। अंकित कुमार दसवीं क्लास का छात्र है। सोमवार की सुबह करीब 6: 30 बजे वह स्कूटी से मटिहानी गांव स्थित कोचिंग करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव से निकलकर एनएच 531 पर पहुंचा की चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर अगवा कर लिया। स्थानीय लोगों की नजर जब छात्र की स्कूटी पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और स्कूटी की पहचान की। फिर वारदात की सूचना मीरगंज थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन