राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी-जेडीयू के 17 नेताओं ने ली शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी-जेडीयू के 17 नेताओं ने ली शपथ

नई दिल्ली, (एजेंसी)। नीतीश कुमार ने नवंबर के महीने में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तभी से लगातार कैबिनेट विस्तार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। करीब ढाई महीने की लंबी खींचतान के बाद आखिरकार बिहार में कैबिनेट विस्तार आज हुआ। आज बिहार कैबिनेट में 17 नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ली। बीजेपी के कोटे से नौ और जेडीयू के कोटे से आठ नेताओं ने शपथ ली। इसके साथ ही बिहार में मंत्रियों की संख्या अब 31 हो गई। सबसे पहले बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने उर्दू में शपथ ली। बीजेपी कोटे से मंत्री: सैय्यद शाहनवाज हुसैन- मूल रुप से समस्तीपुर के खानपुर प्रखंड रहने वाले हैं। पिता शिक्षक थे और सुपौल में पदस्थापति थे। इसलिए शाहनवाज हुसैन पिता के साथ सुपौल में ही पले बढ़े। 1999, 2006 और 2009 में लोकसभा पहुंचे। अटल सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री के रुप में शपथ ली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही वह सत्ता की राजनीति से अलग-थलग थे। मुख्यधारा की राजनीति में शाहनवाज की छह साल बाद वापसी एमएलसी बनाए जाने के बाद हुई। प्रमोद कुमार- पर्यटन और कला संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। 58 साल के प्रमोद कुमार की क्षेत्र में पकड़ है। संगठन से लगातार जुड़े हैं। पांचवीं बार मोतीहारी से चुनाव जीतें। नीरज सिंह बबलू- बिहार विधानसभा में चौथी बार पहुंचे हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत 2005 में हुई थी। 2020 में वे छातापुर विधानसभा से लड़े और जीते। नीरज सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई हैं। सुभाष सिंह- गोपालगंज से विधायक हैं। पांच बार विधायक रह चुके हैं। सीएम नीतीश के करीबी माने जाते हैं। नारायण प्रसाद- नौतन से बीजेपी विधायक हैं। 62 साल के प्रसाद मैट्रिक पास हैं। लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। 2015 के चुनाव में भी जीत दर्ज की थी। सम्राट चौधरी- बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी के बेटे हैं। 2017 में जदयू से बीजेपी में शामिल हुए। जनक चमार- भाजपा के पूर्व सांसद जनक राम की तो वे पहली बार भाजपा में वर्ष 2014 में शामिल हुए थे.वर्ष 2019 में गोपालगंज लोकसभा सीट जदयू कोटे में चली गयी उनका टिकट कट गया। जनक राम ने पार्टी के खिलाफ कोई बगावत नहीं की और वो पार्टी के प्रति वफादार बने रहे। वो भाजपा में दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और पार्टी के स्टार कैम्पेनर भी हैं। नितिन नवीन- बांकीपुर से विधायक हैं। पिता भी बीजेपी के कद्दावर नेता थे। छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को विधानसभा चुनाव में पराजित किया। आलोक रंजन झा- सहरसा से विधायक हैं।

जदयू कोटे से मंत्री: लेसी सिंह- पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुकी हैं। पूर्णिया के धमदाहा से जदयू विधायक हैं। पहली बार साल 2000 में विधायक बनीं लेसी सिंह अब तक पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। जमा खान- कैमूर के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के इकलौते विधायक मो जामा खान ने जीत दर्ज की। मो जमा खान बीते दिनों जदयू में शामिल हो गए। जयंत राज- अमरपुर से विधायक हैं। मंत्रिमंडल में सबसे युवा चेहरा हैं। कांग्रेस के जीतेंद्र सिंह को मात दी थी। मदन सहनी- 2015 में गौरावराम से जीते थे। 2020 में बहादुरपुर से जीत दर्ज की। खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। श्रवण कुमार- नालंदा से विधायक हैं। संजय झा- बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। जदयू के रणनीतिकारों में से एक हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं। सुनील कुमार- पुलिस अधिकारी के बाद पहली बार राजनितिक सफर शुरू की। सुनील कुमार रिटायर्ड आईपीएस हैं और उन्होंने डीजी से रिटायरमेंट के बाद भोरे सुरक्षित सीट से वर्ष 2020 में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। सुमित सिंह- पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। जदयू से टिकट नहीं मिलने के बाद चकाई विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा। राजद की सावित्री देवी को 688 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। नीतीश से मुलाकात के बाद एनडीए को अपना समर्थन दिया। गौरतलब है कि इससे पहले नीतीश कैबिनेट में कुल 13 मंत्री हैं। बीते साल नवंबर महीने में सरकार गठन के वक्त भाजपा के सात, जदयू के चार, हम और वीआईपी पार्टी के एक-एक विधायक को मंत्री बनाया गया था।