मध्य प्रदेश में शराबबंदी के विरोध में शिवराज सरकार की मंत्री, कहा शराबबंदी वाले राज्यों में अराजकता
इंदौर, (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर जारी राजनीति के बीच शिवराज सरकार में पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। मंत्री उषा ठाकुर का कहना है कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां ज्यादा अपराध और अराजकता फैली है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राज्य मंं शराबबंदी के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही थी। उमा भारती के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने की बात कही है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने पूरे प्रदेश में शराबबंदी ही नहीं नशामुक्ति अभियान चलाने की बात कही थी। वही इस बीच कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने दावा किया कि जिन राज्यों में शराबबंदी हुई है वहां अपराध, अवैध शराब की ब्रिकी और अराजकता ज्यादा है। यकीन न हो तो उनके आंकड़े उठाकर देख लीजिए। इसलिए शराबबंदी से ज्यादा जरूरी लोगों को जागरूक करना है। मंत्री ने कहा कि शराबबंदी की चर्चा गली चौराहे पर नहीं कैबिनेट में होनी चाहिए। शराब न केवल आदमी पीता है, बल्कि उसके दुष्परिणाम उसके परिवार को झेलने पड़ते हैं।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण