दागी नेताओं को लेकर तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले- भोले-भाले मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी ही नहीं
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने मंत्रिमंडल में दागी नेताओं को शामिल करने पर निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के एक वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें वह पत्रकारों से कह रहे हैं कि आप देखिएगा किसमें क्या मामला है। आपको बता दें कि विपक्ष लगातार नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल दागी नेताओं को शामिल करने को लेकर सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में ट्वीट के जरिए अब तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार के महान कुसीर्वादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है ? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? उल्लेखनीय है कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने पत्रकारों के दागी नेताओं को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। आप लोग देखिए किसमें क्या मामला है। हमको नहीं लगता है कि ऐसा कोई चेहरा है। अगर ऐसी बात हुई तो हमको भी बताइएगा। ऐसा तो कुछ लग नहीं रहा है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी