BJP होकर ही जाएगा RJD का रास्ता: कार्यालय के बाद अब बिहार में ‘कट पर बवाल, एक तीर से कई राजनीति है यहां

सचिन राजपूत की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। बिहार यूं ही नहीं राजनीति की पाठशाला है। मिट्टी पर राजनीति शुरू हुई तो जनमत रहते 2017 में महागठबंधन की सरकार गिर गई। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सत्ता से बाहर हो गया। अब जनता दल यूनाईटेड (JDU) में उपेंद्र कुशवाहा की वापसी की चर्चा के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) का दफ्तर टूटा तो नजदीकियां दूरियों में बदल गई। अब सर्विस लेन के ‘कट’पर बिहार की राजनीति गरम हो रही है। वजह बड़ी है। RJD ने अपने सामने का कट बंद करने से रोक दिया है। अब या तो वह मान जाए या फिर RJD का रास्ता BJP कार्यालय से होकर ही जाएगा।
अरसे से BJP के पास पथ निर्माण विभाग, फिर भी CM पर हमला:
वीरचंद पटेल पथ पर R ब्लॉक की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर अदालतगंज मोड़ से आगे BJP का दफ्तर है और फिर करीब 150 मीटर दूर RJD कार्यालय। R ब्लॉक के नए फ्लाईओवर पर वीरचंद पटेल पथ से चढ़ते समय इन दोनों दफ्तरों के सामने भी कट खुला हुआ है। दोनों दफ्तरों में गाड़ियां सर्विस लेन में चले बगैर मुख्य रोड से सीधे सामने घुस जाती हैं। बवाल मंगलवार को RJD के सामने वाले ऐसे ही कट को बंद करने पर शुरू हुआ। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे मुख्यमंत्री की मूर्खतापूर्ण हरकत तक कह दिया। जगदानंद का CM के खिलाफ आया बयान इसलिए मायने रखता है, क्योंकि पथ निर्माण विभाग (RCD) अरसे से BJP के कोटे का विभाग है और अब इसे बांकीपुर (पटना) के विधायक से मंत्री बने नितिन नवीन संभाल रहे हैं।
सरकारी कार्य में बाधा का केस होगा या बैकफुट पर लौटेगा विभाग:
कट पर संकट एक बड़े सवाल के कारण फंसने जा रहा है। अब BJP कोटे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदेश क्या देंगे? कोई आम आदमी होता तो अबतक सरकारी कार्य में बाधा का केस हो गया होता, लेकिन निर्माण रोककर विभाग के आदेश पर काम कर रहे मजदूरों को भगाए जाने के घंटों बाद भी सचिवालय थाने में ऐसा कोई केस नहीं दर्ज हुआ है। कोई शिकायत भी नहीं आई है। मंत्री नितिन नवीन ने भास्कर के सवाल पर कहा कि उन्हें अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अब RCD या तो RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा का गैरजमानतीय केस करे या फिर कट बंद करने का आदेश वापस ले। RJD के साथ संकट यह है कि अगर वह बैकफुट पर आया तो पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव की गाड़ी भी BJP दफ्तर से होकर ही जाएगी।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी